फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद और होटल संचालक के बीच मारपीट

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े होटल संचालक व सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को लेकर सभासद और होटल संचालक के बीच चौक बाजार में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली की हवालात में डाल दिया। इस दौरान वहां भी हाथापाई होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी नरेंद्र तिवारी उर्फ कल्लू डियर का रोडवेज बस अड्डे के बाहर होटल है। नरेंद्र तिवारी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सभासद लव कनौजिया पर रुपये बकाया हैं। सोमवार देर शाम नरेंद्र अपने रुपये का तगादा करने के लिए लव कनौजिया की चौक बाजार में स्थित सराफा दुकान पर पहुंच गए। यहां पर सभासद और नरेंद्र के बीच रुपये को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों के बीच मुख्य बाजार में मारपीट होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के समर्थक कोतवाली आ गए। इस दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा। इस पर पुलिस ने दोनों को हवालात में डाल दिया। हवालात में भी दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल लिया। दोनों पक्षों को हिदायत दी गई।

होटल संचालक ने बताया कि लव कनौजिया पर 2.50 लाख रुपये बकाया हैं। उनका तगादा करने के लिए वह कई बार गए। आज कल की बात कह कर चलता कर दिया जाता। उधर, लव कनौजिया ने बताया कि उनकी एक जमीन मंझना में है। जिसका सौदा नरेंद्र तिवारी से हुआ था। एडवांस में उसके 1.50 लाख दिए गए थे। नरेंद्र ने कुछ समय बाद वह सौदा कैंसिल कर दिया। इससे पहले एक लाख उधार दिए थे। वह रुपये उनके ऊपर हैं। उधर, एसएसआई देवेंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों के बीच समझौता वार्ता चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें