यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
कायमगंज थाना मेरापुर के गंाव खलवारा निवासी सुल्तान सिंह बाइक से दावत खाने क्षेत्र के गांव हजियांपुर जा रहा था। कायमगंज अलीगंज मार्ग पर ढमढेरा पुलिया के पास यूपी 100 पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि वह अचानक गाड़ी के सामने आ गया था। गाड़ी रोक ली थी, लेकिन उसकी बाइक ही उसके ऊपर गिर गई थी। इससे उसे चोटें लगीं। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।