फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमर नगला में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Tue, 22 May 2018 11:18 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
.थाने में बैठे घायल विश्राम सिंह व पप्पू - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कंपिल। धीमर नगला गांव में 15 बीघा खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया। एक पक्ष ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

15 बीघा खेत पर कब्जे को लेकर गांव धीमर नगला के रहने वाले किशनपाल का विवाद गांव के ही लालाराम से  चल रहा है। किशनपाल ने बताया कि मंगलवार को लालाराम अपने बेटों के साथ खेत पर पहुंचे। खेत पर कब्जे को लेकर लालाराम की किशनपाल के पुत्र जय सिंह से गालीगलौज होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में किशनपाल पक्ष से जय सिंह व लालाराम पक्ष से विश्राम पुत्र सियाराम और पप्पू पुत्र लालाराम घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने जय सिंह को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और दूसरे पक्ष से विश्राम, पप्पू और लालाराम को हिरासत में ले लिया। लालाराम ने किशनपाल पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। लालाराम ने बताया कि उसने और किशनपाल ने एक साल पहले मिलकर 15 बीघा खेत खरीदा था। किशनपाल ने 12 बीघा खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है। कई बार किशनपाल से आधा खेत लेने को कहा तो वह लड़ने पर अमादा हो जाता है। कई बार ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुई लेकिन किशनपाल किसी कि नहीं सुन रहा है। लालाराम ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके पुत्र विद्याचरण ने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया तो किशनपाल पक्ष के लोगों ने उस पर फायर भी झोंका लेकिन वह बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें