फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने गुरुवार की रात दो मकानों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी कर ली। चोर स्कूल प्रबंधक के घर का ताला तोड़कर  नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। वहीं डेयरी मालिक के घर से भी चोर लाखों के जेवर और नगदी चुराई। खटपट की आवाज सुनकर युवक ने आवाज लगाई तो एक चोर ने उस पर हमला कर दिया। युवक ने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने एक मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी रामशंकर अवस्थी का घर में ही चंद्राप्रसाद जूनियर स्कूल है। गुरुवार की रात राम शंकर बैठक में और परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मेनगेट की कुंडी को तोड़ दी और अंदर घुस गए। चोरों ने मकान के कमरों को खोलकर अंदर रखे बक्सों और अटैचियोें को खोल उसमें से नगदी और जेवर निकाल लिए। एक बक्सा चोर उठा ले गए।

शुक्रवार सुबह जब रामशंकर सो कर उठे तो घर में चोरी की जानकारी हुई। खोजबीन के दौरान रामशंकर का बक्सा गली में पड़ा मिला। रामशंकर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। रामशंकर ने बताया कि उनके यहां से 60 हजार रुपये नगद और दो लाख के जेवर चोरी हुआ है। उधर, मोहल्ला मदारवाड़ी तलैया फजल इमाम निवासी हरीश उर्फ हरि कुमार की दूध डेयरी है। हरीश रात में परिवार के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन


रात में किसी समय चोरों ने चैनल का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दूसरे दरवाजे की कुंडी खोल कर अंदर घुस गए। चोरों ने स्टोर रूम में रखे बक्सों और अटैचियों के अलावा अलमारी से नगदी और जेवर निकाल लिए। रात में लगभग एक बजे हरीश का बेटा उदित लघुशंका करने के लिए नीचे उतरकर आया तो खटपट की आवाज सुनकर उसने आवाज लगाई। इस दौरान पकड़े जाने के भय से एक चोर ने उदित के ऊपर हमला बोल दिया। उदित ने जैसे-तैसे अपने को बचाया।

चोर उदित को धक्का देकर भाग निकले। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। चोर अपने साथ लाए धारदार हथियार मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि टीम को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मौके से हथियार को कब्जे में ले लिया। हरीश ने बताया कि चोर उनके यहां से 97 हजार रुपये और करीब 2.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें