फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला ट्रेन चालक का शव

Sat, 25 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन चालक का शव संदिग्ध हालात में अपने कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई है। थाना मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला सरदार खां निवासी सेवानिवृत्त टीचर गंगाराम मिश्रा के मकान में नितेश त्रिपाठी किराए पर रहते थे। बिहार प्रांत के जिला ससाराम थाना रोहिताश क्षेत्र के गांव बेड़िया निवासी नितेश ट्रेन के  सहायक चालक थे। शनिवार की सुबह नितेश त्रिपाठी का कमरा नहीं खुला।
विज्ञापन


इस पर अन्य किराएदार सीमा उर्फ सरोज के बेटे प्रशांत ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।  किराएदारों ने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में नितेश का शव पंखे से लटका था। घटना की सूचना पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। वह  घटनास्थल मऊदरवाजा थाने का बता कर चले आए। कुछ समय बाद एसओ सुनील यादव फोर्स के

साथ पहुंचे। एक दरवाजा अंदर से बंद था। दूसरे पर बाहर से ताला लगा था। चाबी नहीं मिली तो पुलिस ताला तोड़कर अंदर पहुंची। नितेश का शव बिजली केबिल से पंखे पर लटका था। पुलिस ने  शव उतरवा कर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना भेज दी है। रेलवे के  कर्मचारी और अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस
सहायक चालक नितेश की हत्या और आत्महत्या को लेकर पुलिस उलझी हुई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस को नितेश का शव बिजली केबिल के सहारे लटका मिला। उसके घुटने बेड पर लग रहे थे। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  एसओ सुनील यादव ने

बताया कि मोबाइल पर आखिरी बार रात 11 बजे बात हुई  है। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि जून 2014 में नितेश की शादी हुई थी। उसका परिवार गांव में रहता है। कर्मचारियों ने बताया कि नितेश को सुबह पांच बजे फर्रुखाबाद से आगरा जाने वाली ट्रेन को लेकर  जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें