फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में छह स्थानों से लाखों की चोरी

Sun, 11 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ मोहम्मदाबाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात में पांच खोखों समेत छह स्थानों पर लाखों की चोरी की। सुबह चोरी की वारदात से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया। सीओ ने मौके पर जाकर जांच की। डॉग स्क्वायड की टीम को कोई सुराग नहीं लगा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी बैजनाथ की गांव टिलियां मोड़ पर परचून का खोखा है। चोर शनिवार रात खोखे की टीन काटकर चोर 10 हजार की नकदी और 70 हजार का परचून का सामान चोरी कर ले गए। गांव रठौरा निवासी रामानंद पाल का मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर पान मसाला का खोखा है। चोर इस खोखे को तोड़कर  छह हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा सत्यपाल का कुछ दूरी पर परचून का खोखा है। चोरों ने इस खोखे के तालों को भी तोड़ दिया और गोलक से आठ हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए। सुभाषचंद्र शाक्य का खोखा तोड़ कर चोर नगदी और सामान चोरी कर ले गए। अवधेश सिंह के खोखे को तोड़कर 11 हजार का सामान और नकदी चोरी कर ले गए।

वहीं गांव जहांगीरपुर निवासी डा. पप्पू सिंह की दुकान का ताला तोड़कर चोर इनके यहां से दवाएं चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब चोरी की घटना होने की जानकारी दुकानदारों को हुई तो वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर ताजपुर चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी।

इस बीच ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद सीओ उमेशचंद्र शर्मा, दरोगा ललित कुमार और फ्रिगरप्रिंट टीम के अलावा डॉग स्क्वाएड टीम ने जांच पड़ताल की। हालांकि किसी को कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कुत्ता ऑस्कर इधर-उधर घूमने के बाद वापस लौट आया। वहीं एक ही रात में हुई चोरी की वारदात होने की जानकारी पर भोजपुर के सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल प्रमोद शुक्ला से नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें