फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न देने पर तेजाब डालने की धमकी

Sat, 08 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र की एक युवती के साथ एक सिपाही ने उसकी बिना मर्जी से अवैध संबंध बनाए। शादी में अतिरिक्त दहेज की मांग की। विरोध करने पर सिपाही व उसके घरवालों ने तेजाब डालने की धमकी दी। क्षेत्र के एक गांव की युवती जयपुर में माइक्त्रसेसाफ्ट कंपनी में काम कर रही थी। उसकी शादी 2016 में लखनऊ में तैनात कास्टेबल कृष्णादेव निवासी जरेराखी सराय थाना हासियान जिला हाथरस (हाल पता जीआरपी थाने के पास रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद) से तय हुई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल 2016 को सिपाही के पिता राजेंद्र प्रसाद, मां मीना देवी को युवती के घरवालों 1 लाख 51 हजार रस्म के तौर पर दिए। कुछ दिन बाद कास्टेबल व परिवार वालों ने कहा कि लखनऊ में एक प्लाट खरीद रहे है। चार लाख रुपये कम पड़ रहे है। इस पर उन्होंने तीन लाख की व्यवस्था करके दी।
विज्ञापन


उसके बाद कहा कि युवती बाहर नौकरी नहीं करेगी। इस पर वह कानपुर में अपने मामा के यहां रहने लगी। इसी बीच सिपाही ने युवती से संपर्क कर उसकी बगैर मर्जी के उससे चार बार शारीरिक संबंध बनाए। 2 अक्टूबर 2016 को उसके कायमगंज क्षेत्र के पैतृक गांव में मंगनी समारोह हुआ जिसमें सिपाही व परिवार वालों ने कार की डिमांड रखी। युवती का आरोप है कि असमर्थता जताने पर सिपाही के भाई नितिन व खुशवेंद्र ने उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी। कोतवाल भुवनेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर हजरतगंज लखनऊ महिला थाने में 16 मई 2017 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। डीजीपी के निर्देश पर मुकदमे की विवेचना कायमगंज कोतवाली में स्थानातांरित की गई है। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना एसएसआई रामसेवक वर्मा करेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें