इलेक्ट्रानिक दुकान पर काम करने गया छात्र रमन कुमार (14) लापता हो गया। महरूपुर सहजू निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा 11वीं का छात्र है। वह छोटी जेल चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान में काम करता है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे रमन घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। रात मोबाइल नंबर 8577032845 से फोन किया और कहा कि अब वह घर नहीं लौटेगा। जब दोबारा उस मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो नंबर नहीं लगा। पुलिस ने राजीव को गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।