शमसाबाद। घर के बाहर खेल रही बालिका को चचेरे भाई ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
शमसाबाद क्षेत्र की रहने वाली बालिका (6) रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसका चचेरा भाई (13) वहा आया। परिजनों का आरोप है कि चचेरा भाई अपनी चाची के यहां खेलने की बात कहकर बालिका को फुसलाकर ले गया।
चाची के घर में कोई नहीं था। आरोपी ने बालिका को एक कमरे में बंद कर कुंडी लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को न देख उसकी मां उसकी खोजबीन करने लगी। इस दौरान किशोर की चाची मकान में पहुंची तो कमरे को अंदर से बंद देखकर उसे खुलवाया।
कमरे में बालिका को देखकर वह दंग रह गई। बालिका की मां भी जा पहुंची। उसी समय आरोपी किशोर वहां से भाग निकला। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।
बालिका की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।