अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
बाइक से घूमने निकले युवक को दबंगों ने मुख्य बाजार रेलवे रोड बाइक से खींच लिया और मारपीट की। इसके बाद तमंचे निकलने से इलाके में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेज दिया।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी आशू पुत्र नसीम और उसका साथी नसीम पुत्र नासिर सोमवार की शाम बाइक से सेठ गली घूमने के लिए गए थे। वहां से वह लोग वापस घर लौट रहे थे। इस बीच जब आशू बाइक से रेलवे रोड रस्तोगियान मोड़ के पास पहुंचे।
उसी समय पीछे से बाइक पर सवार दबंगों ने आशू की बाइक को रोक लिया और उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आशू का साथी वहां से भाग निकला। हमलावरों ने आशू को गिरा कर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
कुछ युवकों ने आशू के पैरों पर ईंटों से वार कर दिया। युवक को पिटता देखकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने तमंचे निकाल लिए। यह देखकर वहां पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस घायल को कोतवाली ले गई। यहां से उसे मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायलों से घटना की जानकारी ली। युवकों ने बताया कि कुछ समय पहले नाला मछरट्ठा के युवकों से झगड़ा हो गया था। उनका कहना था कि वह लोग हो सकते है।
आशू ने बताया कि अचानक उसके ऊपर हमला किया वह जब कुछ समझ पता उन लोगों मारपीट करना शुरू कर दिया।