फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों भरा झोला ले गए बदमाश

Mon, 30 Oct 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे युवक का रुपयों से भरा झोला बाइक सवार बदमाश लेकर भाग निकले। बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने से बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नीबकरोरी निवासी प्रमोद कुमार जाटव पुत्र रामचंद्र को प्रधानमंत्री आवास मिला है। उसका मोहम्मदाबाद की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। सोमवार दोपहर मकान में निर्माण कार्य के चलते प्रमोद ने खाते से 30 हजार रुपये निकाले। बैंक से निकलकर वह शरद गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। सीमेंट, मौरंग के लिए 10 हजार रुपये जमा कर दिए। आठ हजार रुपये जेब में रख लिए और 10 हजार झोले में डाल लिए। झोला साइकिल के हैंडल पर टांग कर वह दूसरी दुकान पर खिड़की लेने पहुंचा। साइकिल खड़ी कर प्रमोद दुकान पर चला गया, इस बीच बाइक से आए दो बदमाश साइकिल से झोला लेकर भाग निकले। प्रमोद ने थाने जाकर इसकी सूचना दी। उसने बताया कि बाइक सवार बदमाशों में एक हेलमेट लगाए था और दूसरा नीली शर्ट पहने था। दोनों बदमाश बैंक से ही उसके पीछे लग गए थे। पुलिस प्रमोद को लेकर बैंक गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की। किंतु बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब होने से कुछ रिकार्ड ही नहीं हुआ था। एसओ राजेश पाठक का कहना है कि प्रमोद के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें