संकिसा (फर्रुखाबाद)। पुलिस सख्ती को धता बताते हुए लुटेरों ने दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति को तमंचा लगा लुटेरे नगदी और जेवर लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना दी है।
जिला एटा जैथरा के नगला डालू गांव निवासी सतीशचंद्र यादव शुक्रवार की दोपहर पत्नी निशा को साथ लेकर अपनी ससुराल नवाबगंज के चकरपट्टी गांव में होने वाली भागवत कथा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह लोग मेरापुर के रुखईया तिराहा के पास से गुजर रहे थे। उसी समय वहां पहले से खड़े बाइक सवार लुटेरों ने बाइक को रोक लिया। लुटेरों ने दंपति को तंमचा लगा दिया। असहलों को देखकर दंपति के होश उड़ गए। दंपति से लुटेरों ने नगदी और सोने के जेवर लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे अचरा की ओर भाग गए। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सतीशचंद्र ने बताया कि लुटेरे एक अंगूठी और पांच हजार रुपये लूट ले गए। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आए दिन लूट की घटनाएं होने से पुलिस की नींद उड़ी हुई है।