फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर झोंका फायर, नगदी लूटी

Sat, 23 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर टेंपो से आए हमलावरों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। यह नगदी लूट ले गए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस के खिलाफ इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। इसमें शाहजहांपुर के विधायक फंस गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी सुनकर उन्होंने एसपी को फोन किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। यहां विधायक ने शहर कोतवाल को जमकर हड़काया।
विज्ञापन


मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी देवेंद्र सिंह की गांव के बाहर कबाड़ा की दुकान है। शनिवार की दोपहर वह दुकान पर बैठे थे। तभी टेंपो में सवार होकर गांव मसेनी नगला निवासी सोनू उर्फ बिलैया अपने साथियों के साथ पहुंचे।  सोनू ने दुकानदार से रंगदारी मांगी। दुकानदार ने मना कर दिया तो हमलावरों ने उसे पीटा और फायर कर दिया। हालांकि देवेंद्र बाल-बाल बच गया। हमलावर इसकी दुकान से 12,500 रुपये और सोने की जंजीर लूट ले गए। दिनदहाड़े फायरिंग और लूट की खबर पर

आसपास के लोग भी जुट गए। पीड़ित शहर कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल आरपी यादव ने हड़का कर भगा दिया। इससे आक्रोशित मोहल्ले वालों ने शाम 5 बजे इटावा-बरेली मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। यह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाहजहांपुर जिले के सपा विधायक राजेश सिंह यादव का काफिला जाम में फंस गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी पर समर्थकाें ने जाम लगाए लोगों से वार्ता की। इसके बाद विधायक ने एसपी विजय यादव को मोबाइल पर
विज्ञापन


जानकारी दी। कुछ ही देर में शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ पहुंचे। बात न सुननेा पर विधायक ने शहर कोतवाल को जमकर हड़का दिया।  इसकी जानकारी एसपी को दी। इसके बाद सीओ सिटी योगेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन, फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें