फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने लगाया एनपीआरसी पर चप्पलों से पीटने का आरोप

Fri, 31 Mar 2017 11:56 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के एक प्रधानाध्यापक ने एनपीआरसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने मामले में बीएसए संदीप चौधरी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजेपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खुटिया के प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में कहा है कि मनमाने तरीके से एनपीआरसी का कार्यभार देख रहे कृष्णवल्लभ तिवारी आए दिन रौब गांठकर बेवजह परेशान करते हैं।

एक फरवरी को एनपीआरसी विद्यालय पहुंचे और उन्हें अनुपस्थित करने का प्रयास किया जबकि उस दिन वह आकस्मिक अवकाश पर थे। प्रधानाचार्य का आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के एनपीआरसी रुपये मांगते हैं। न देने एनपीआरसी चार फरवरी को पुन: स्कूल पहुंचे व गालीगलौज की। इसके बाद 22 फरवरी को बीएसए कार्यालय में अभद्रता की। इस दौरान विरोध करने पर एनपीआरसी ने उन्हें चप्पलों व लात-घूसों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


उधर एनपीआरसी कृष्णवल्लभ तिवारी का कहना है कि उक्त हेडटीचर अक्सर विभागीय सूचनाएं देने से आनाकानी करते हैं। उन पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत की है। रुपये मांगने, अभद्रता या मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें