फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से होगी फतेहगढ़ सेंट्रल जेल की निगरानी

Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सुनील राठी के आने के बाद सेंट्रल जेल गेट पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी की आमद के साथ ही फतेहगढ़ सेंट्रल कारागार प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन भी सेंट्रल जेल की निगरानी कर रहा है। इसके लिए गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लखनऊ जेल मुख्यालय में बैठे अधिकारियों के सर्वर से लिंक किया गया है। लखनऊ के आला अफसर वहीं से सेंट्रल जेल के हालात का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में आए माफिया सुनील राठी को शासन ने फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। जेल गेट पर शनिवार रात नौ बजे से फतेहगढ़ कोतवाली, शहर कोतवाली का फोर्स, सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट जैनेंद्र कुमार जैन ने डेरा डाल लिया था। सुनील राठी को रात 11 बजे मेरठ के वज्रवाहन से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ लाया गया। उसके आते ही पुलिस को गेट के बाहर खड़ा कर दिया गया। फोर्स चारों ओर निगरानी में लग गई। सिटी मजिस्ट्रेट जेके जैन ने जेल के अंदर जाकर  व्यवस्था चेक की। सुनील राठी के आने से करीब 20 मिनट पहले नए जेलर ने चार्ज संभाला। उन्होंने सुनील राठी के आने पर उसके कपड़े उतरवा कर जेल के कपड़े पहनवाए।

इसके बाद उसे हाईसेक्योरिटी सेल में अलग रखा। पूरी रात सुनील राठी करवट बदलता रहा। सुनील के यहां पर आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर कर दिया गया। सुनील को कैदी वाला ही साधारण भोजन दिया गया। प्रभारी सेंट्रल जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह भी पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने रविवार को जेल सुरक्षा का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


जेल में किस वक्त कौन आया, इसका रिकॉर्ड मेंटेन किया जा रहा है। जेल गेट पर लगे कैमरे को लखनऊ के सर्वर से कनेक्ट करके भी जेल की आवाजाही की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें