फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में चार लोगों को उम्र कैद

Sun, 01 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
11 साल से न्याय के ‌ल‌िए भटक रही है पीड़‌िता - फोटो : Demo
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपर जिला जज प्रथम भूपेंद्र सहाय की अदालत ने हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए चार लोगों को आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बाग लकूला निवासी मुनीश कुमार के पिता निरोत्तम सिंह का 3 फरवरी 2012 को मोहल्ले के मुलायम सिंह, नन्हे, जगदीश व सुरेश के साथ विवाद हो गया था।

इस विवाद में आरोपियों ने फावड़ा मार कर निरोत्तम को घायल कर दिया और बाद में गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मुनीश ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच कर अदालत मेें आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील और प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलीलें पेश कीं।

सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश न मुलायम सिंह, नन्हे, जगदीश और सुरेश को दोषी पाकर सजा व जुर्माने से दंडित किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें