फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर किशोरी ने शोहदे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 25 Jul 2017 11:40 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बच्चियों से छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षक की ही हत्या
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में किशोरी को मोबाइल नंबर देना और छेड़छाड़ करना शोहदे को महंगा पड़ गया। उसकी सहेली किशोरी ने फर्रुखाबाद स्टेशन पर शोहदे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मंगलवार की सुबह अपनी मां और सहेली के साथ नींवकरोरी मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। यहां से कुछ युवक भी मंदिर गए थे।
विज्ञापन


दर्शन के बाद एक युवक ने किशोरी को जबरन अपना मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। किशोरी के मना करने पर वह छेड़खानी पर उतर आया। किशोरी ने यह बात अपनी सहेली को बताई। यह सुनकर सहेली ने युवक को नींवकरोरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारकर दुबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। शोहदे ने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों को दी। बाद में किशोरी व उसकी सहेली ट्रेन पर सवार होकर फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंच गई।

यहां पर जब किशोरी और उसकी सहेली उतरीं तो शोहदे व उसके साथियों ने सहेली को घेर लिया। यह देखकर सहेली ने अपना बैग किशोरी को थमाया और युवक को चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ी। यह देख शोहदे के साथी वहां से भाग निकले। शोहदा आगे आगे और किशोरी उसके पीछे दौड़ रही थी। प्लेटफार्म संख्या एक पर किशोरी ने उसे पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां भारी संख्या में यात्री एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने जीआरपी एसओ राजेश दुबे को बताया कि युवक उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। जीआरपी एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़ा गया युवक भी शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें