फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में फर्जी प्रपत्रों से पाई नौकरी

Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल में कई ट्रेडों की भर्ती होने के बाद शिकायत में जांच हुई तो चार लोग फर्जी प्रपत्र वाले पाए गए। इसमें एक इस्तीफा देकर भाग गया।
विज्ञापन


दिसंबर में सपा सरकार में दि किसान सहकारी चीनी मिल में कई ट्रेडों के रिक्त पदों के लिए दर्जनों लोगों ने आवेदन किए थे। 26 दिसंबर 2016 को साक्षात्कार हुआ था। 32 लोग विभिन्न पदों के लिए चयनित किए गए थे। चयन के बाद शिकायत होने पर फर्जी प्रपत्रों पर नौकरी पाने वाले लोगों की जांच शुरू हुई। चीनी मिल जीएम अरुण निगम ने बताया कि शिकायत के बाद जांच कराई जा रही है। अभी चार लोग फर्जी प्रपत्र वाले पाए गए हैं। इसमे एक जांच के दौरान इस्तीफा देकर चला गया। उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ  के जिला चेयरमैन मुन्नालाल सक्सेना ने कहा कि उन्होंने सूचना अधिकार के तहत भर्तियों को लेकर सूचना मांगी थी। अभी तक कोई भी सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें