फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: मंदिर में दुर्गा प्रतिमा से लाखों के जेवरात चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 06 Mar 2021 09:47 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद: मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर राबी में स्थित दीप केसरी नव दुर्गा मंदिर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से दो सोने के हार,चेन आदि चुरा लिए। सुबह करीब तीन बजे पुजारी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण चोर ले गए हैं। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें