खिड़की तोड़कर सराफा दुकान में घुसे चोर हजारों रुपये की कीमत के जेवर और
नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहरीर के
बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला
सूफी खां निवासी नन्हूं वर्मा की शहर के मोहल्ला सेठ गली में सराफा दुकान
है। शनिवार की शाम नन्हूं वर्मा दुकान बंद कर घर चले गए।
रात को चोराें ने
दुकान में लगी लकड़ी की खिड़की तोड़ दी। इसके जरिए अंदर घुसकर काउंटर से
चोराें ने सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने दुकान की अलमारी भी
खोलने का प्रयास किया। रविवार की सुबह दुकान के पड़ोसी विमल कुमार दुकान की
खिड़की खुली देखी। विमल ने इसकी सूचना नन्हूं को मोबाइल पर दी। नन्हूं
मौके पर पहुंचे। चोरी की सूचना पर
दुकानदारों की भीड़ लग गई। सराफा दुकान
में चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की घटना से दुकानदारों
में नराजगी है। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच
पड़ताल की। दुकानदार ने बताया कि चोर उसके यहां से 15 हजार रुपये नगद और
करीब 35 हजार रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।