जेठानी से झगड़ा होने पर देवरानी ने फांसी लगा ली। घटना के बाद ससुरालीजन
शव छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति समेत तीन लोगों के
खिलाफ दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।
जिला कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी
श्याम सिंह ने अपनी बहन अर्चना देवी की शादी करीब एक साल पहले कमालगंज थाना
क्षेत्र के गांव पेरीनवादा निवासी अवनीश कुमार वर्मा के साथ की थी। सोमवार
रात अर्चना की अपनी जेठानी अनीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार से कहासुनी हो
गई। इस पर अर्चना ने घर के पास ही स्थित झोपड़ी में फांसी
लगा ली। घटना के
बाद ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। गांव के ही कल्लू ने मृतका के भाई श्याम
सिंह को सूचना दी। परिजन रात में ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी
दी। थाना पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। श्याम सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज को
लेकर ससुरालीजनों ने उनकी बहन को मार डाला। मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार
चूणामणि ने
पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। श्याम सिंह ने बहनोई
अवनीश कुमार, जेठ प्रमोद कुमार और जेठानी अनीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या
की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि 10 मई को
अर्चना की शादी अवनीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त
दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करते थे। न देने पर
ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
पति से विवाद पर लगाई आग
पति से विवाद होने पर महिला ने केरोसिन डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया।
एक युवक ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। थाना शमसाबाद के
गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी आरती देवी पत्नी उपदेश कोरी ने मंगलवार की
सुबह पति से विवाद होने पर अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। परिजनों ने
आग बुझाकर आरती क ो
लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरती की सास
रामलली ने बताया कि बेटा दिल्ली में जरदोजी का काम करता है। वह होली पर आया
था। लौटने की तैयारी कर रहा था। साथ ले जाने को लेकर बहू से उसका विवाद हो
गया था। इससे नाराज होकर बहू ने आत्महत्या का प्रयास किया। बहू के मायके
वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उधर, जिला एटा
थाना नयागांव के गांव
अल्लीपुर निवासी मोहम्मद रजी पुत्र मोहम्मद अली ने सोमवार की रात परिवारी
विवाद के चलते घर में फांसी लगा ली। इस बीच परिजनों की नजर उस पर पड़ गई।
आनन फानन में युवक को फंदे से उतारा गया। युवक को लोहिया अस्पताल में लाकर
भर्ती कराया गया। यहां पर हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर
दिया गया।