फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में रविवार शाम कहासुनी के विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण इधर-उधर भाग खड़े हुए। सूचना पर सिवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक को हिरासत में लिया गया। मौका मिलते ही वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया।    
विज्ञापन

  
सिवारा चौकी से कुछ दूरी पर ही सिरसा गांव स्थित है। शाम को गांव के राजेश व नरसिंह पाल घर के बाहर भूमि बंटवारे को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव का युवक वहां आकर बातचीत सुनने लगा। राजेश ने उससे जाने को कहा।  इसी बात को लेकर दोनों में गालीगलौज होने लगा। नाराज युवक अपने घर चला गया और छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगा। इससे भयभीत लोग बचने को भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे सिवारा चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक को घर से पकड़कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उसे घर से तमंचा लाने को कहा। इस पर युवक घर गया और पुलिस को चकमा देकर छत से होकर भाग गया। खोजबीन के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। राजेश ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि सिवारा चौकी इंचार्ज अंकुश राघव को मौके पर भेजा गया था। आरोपी नहीं मिला। फायरिंग की बात गलत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें