फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पांच झुलसे, शादी का सामान राख

Fri, 24 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नया गांव में आग लगने से जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादी वाले घर में लगाए गए नये गैस सिलेंडर को चेक करते समय अचानक पाइप में आग लग गई। बुझाने का प्रयास करने में परिवार के पांच लोग झुलस गए। लपटों के विकराल रूप लेने से घर में रखा शादी का चढ़ावा, जेवर व अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गया। गंभीर रूप से झुलसे घर के मुखिया को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नया गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा के पुत्र शिववीर की 27 फरवरी को शहर कोतवाली के गांव नगला खैरवन में बरात आनी है। इस कारण घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को शिववीर नया गैस सिलेंडर लेकर आया और उसने रसोईघर में रखने के बाद चूल्हे के पाइप को जोड़ दिया। सिलेंडर चेक करने के लिए जैसे लाइटर जलाया वैसे ही सिलेंडर पाइप लाइन में आग लग गई।

यह देखकर राजेंद्र, पत्नी सर्वेश कुमारी, बहन गुड्डी देवी, पुत्री नीतू व पुत्र शिववीर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसमें पांचों झुलस गए। आग पूरे घर में फैल गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


राजेंद्र कुशवाहा के गंभीर झुलस जाने के कारण उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिववीर सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से करीब 20 हजार रुपये की कीमत का शादी का चढ़ावा, 20 हजार रुपये तक के जेवर व अन्य घरेलू सामान जल गया है। घटना की जानकारी पुलिस और दमकल टीम को दी गई लेकिन कोई थी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें