फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला के जेवर लूटे

Sat, 07 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल। बाइक से पति के साथ मायके जा रही पत्नी से दो बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक बाइक रोक दी और तमंचा लगाकर जेवर और नगदी लूट ली। इस दौरान रहगीर की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ लिया। हालांकि उसके तीन साथी भगा निकले।
विज्ञापन


कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला ट्रांसपोर्ट चौराहा निवासी आनंद शुक्रवार की दोपहर जिला बदायूं थाना दातागंज के गांव अटसेना अपनी ससुराल जा रहे थे। आनंद के साथ में पत्नी सरिता देवी और भतीजी दीक्षा भी थी।

कंपिल के गांव शेखपुर मोड़ के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान लुटेरों ने तमंचा लगाकर महिला से मंगलसूत्र, झुमकी और आनंद से 7 हजार रुपये के साथ ही महिला का पर्स भी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


इस दौरान लुटेरे उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ले गए। इस दौरान गांव भटमई निवासी बंटी उधर से निकला तो महिला को रोता देखकर उसने बाइक रोक ली। लूट की घटना होने पर बंटी ने इसकी सूचना एसओ सुशील को मोबाइल पर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया। अंबेडकर चौराहे के पास एक बाइक पर सवार लुटेरे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों ने पुलिस को अपना नाम काले उर्फ कलुआ निवासी रीक्षपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी और दूसरे ने अपना नाम मोटे सिंह निवासी राैंदा जिला बुलंदशहर बताया।

पकड़े गए लुटेरों की पहचान महिला ने की। आनंद ने बताया कि उसके साले दीपक की शादी रविवार को है। इसलिए वह अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस को इनके कब्जे से लूटे गए जेवर नहीं बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशोें ने बताया कि जेवर दूसरी बाइक पर सवार साथी ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें