फर्रुखाबाद। हरदोई के गांव मलकापुर (पाली) निवासी ज्योति पत्नी विनय कुछ दिन पहले झुलस गई थी। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात हालत गंभीर होने पर उसे पति ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। परिजन कोई कार्रवाई न करने की बात कह कर शव को घर ले गए।