फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में महिला ने पति को पीटा

Wed, 27 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पति का कॉलर पकड़कर झगड़ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी मेें तारीख पर आए दंपति कलक्ट्रेट गेट पर भिड़ गए। पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों बीचबचाव कर दोनों को अलग किया।
विज्ञापन


बुुधवार को मैनपुरी जिले के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव पत्तापुर निवासी बाबू खां का पुत्र मोहम्मद रफीक तारीख पर कचहरी आए थे। कोर्ट से लौटने के बाद जब वह कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा, तभी सामने से उसकी पत्नी अफसाना बानो आ गई।

रफीक ने अफसाना से बेटी को उसे देने के लिए कहा तो मामला बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर अफसाना ने रफीक चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट गेट पर हो-हल्ला होते देख काफी लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग-अलग किया। रफीक ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मदाबाद के तेरा गांव निवासी दीन मोहम्मद की पुत्री अफसाना बानो से 2013 में हुई थी। बाद में मतभेदों के चलते दोनों अलग-अलग हो गए। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

रफीक ने बताया कि उसकी आठ माह की पुत्री अफसाना के पास है। कचहरी में तारीख के बाद उसने अफसाना से पुत्री को देने के लिए कहा था। इतने में ही अफसाना व उसके परिजनों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें