फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने लाइन में कराई आमद, जाम लगाने में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
भाजपा नगर मंत्री की पिटाई करने में लाइन हाजिर हुए कादरीगेट चौकी प्रभारी ने पुलिस लाइन में आमद करा ली है। मारपीट से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार रात आचार संहिता होने के बावजूद लालदरवाजा पर जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को कादरीगेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने लालगेट तिराहे के पास टेंपो हटाए जाने के दौरान भाजपा नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री को पीट दिया था। इससे गुस्साए भाजपा नेताओं ने लालदरवाजा तिराहे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। भाजपाइयों ने सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी की गाड़ी का घेराव कर नारेबाजी करते हुए चौकी प्रभारी को हटाए जाने की मांग की थी। जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज और शहर कोतवाली रवि श्रीवास्तव के अलावा कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया था। चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किए जाने के बाद भाजपाइयों ने जाम खोला था। आचार संहिता होने के बावजूद जाम लगाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की ओर से दूसरे दिन रविवार को कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। 

इस संबंध में शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जाम लगाए जाने की घटना में जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अभी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के उन्हें कोई आदेश नहीं मिले हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


बताते हैं कि कादरी गेट चौकी प्रभारी ने भाजपा नगर मंत्री को पीटे जाने से पहले रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित होटल मालिकों के साथ जांच के नाम पर अभद्रता की थी। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि कादरीगेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने लाइन में आमद करा ली है। घटना के पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें