फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के खिलाफ सीबीआई ने खंगाले रिकार्ड

Wed, 03 Jan 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
ashram of baba virendra dev - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को कंपिल थाने में बाबा का आपराधिक रिकार्ड खंगाला। अलग-अलग मामलों में बाबा के खिलाफ 1998 से लेकर अभी तक दर्ज मुकदमों का विवरण थाने से प्राप्त किया।
विज्ञापन

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। बुधवार को सीबीआई इंसपेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ कंपिल क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने बाबा का आश्रम का बाहर से निरीक्षण किया और इसके बाद वह कंपिल थाने पहुंचे। उन्होंने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ वर्ष 1998 में और उसके बाद अभी तक दर्ज हुए सभी मुकदमों के संबंध में एसओ ललित कुमार से जानकारी ली। मुकदमों संबंधी सभी अभिलेख थानाध्यक्ष से सीबीआई इंस्पेक्टर ने एकत्र किए। करीब दो घंटे तक सीबीआई इंस्पेक्टर ने थाने में एसओ से मामले की जानकारी ली। इसके बाद बाबा का अपराधिक इतिहास और मुकदमों संबंधी अभिलेख लेकर चले गए। एसओ ललित कुमार ने बताया कि सीबीआई इंस्पेक्टर ने मुकदमों संबंधी अभिलेख प्राप्त किए है। सीबीआई इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

संगठन की सदस्यता से निलंबित
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश प्रसाद तिवारी ने 23 व 24 दिसंबर को चुनाव कार्य में बाधा डालने के आरोप में महामंत्री रहे राजीव गंगवार को संघ की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें