शराब ठेके के पास झगड़ा करते समय पकड़ कर कोतवाली लाए गए दो युवकों में से
एक ने मुंशी की मेज पर रखे शीशे को दोनों हाथ पटक कर तोड़ दिया। टूटे शीशे
से आत्महत्या करने का प्रयास किया। दरोगा को रोकने पर उस पर टूटे शीशे से
हमला बोल दिया। इसके बाद दरोगा के साथ हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस कर्मियों
ने युवक को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। इसके खिलाफ सरकारी कार्य में
बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया है। दूसरे का शांतिभंग में चालान
कर
दिया गया। मोहल्ला बागकूंचा निवासी शिवम मिश्रा व मोहल्ला बजरिया निवासी
रोहित सक्सेना को तिकोना चौकी प्रभारी श्रीकांत यादव ने शनिवार की रात
करीब 11.30 बजे शराब ठेके के पास झगड़ा करते पकड़ा था। वह इनकी पिटाई करने
के बाद कोतवाली ले आए। कोतवाली में शिवम ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने
मुंशी की मेज पर रखे शीशे पर दोनों
हाथ पटक कर अपने आप को जख्मी कर लिया।
वह टूटा शीशा उठाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। दरोगा श्रीकांत
यादव उसे पकड़ लिया। इस पर उसने दरोगा से धक्कामुक्की कर दी। टूटा शीशा
लेकर दरोगा पर हमला बोल दिया। यह देख पुलिस ने शिवम को पकड़ कर हवालात में
बंद कर दिया। विवाद के कारण कोतवाली में देर रात तक हंगामा होता
रहा। दरोगा
श्रीकांत यादव ने शिवम मिश्रा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का
मुकदमा दर्ज कराया है। रोहित सक्सेना का शांतिभंग में चालान कर दिया।