फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकानदार समेत तीन को बंदी रक्षकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून दुकानदार समेत तीन को बंदी रक्षकों ने पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर कालोनी निवासी सुशीला प्रजापति पत्नी संजीव प्रजापति ने मोहल्ले के ही रहने वाले बंदी रक्षक दीपक अग्निहोत्री, रामू त्रिवेदी के अलावा मोहल्ले के पवन त्रिवेदी और रवि बाजपेई के खिलाफ शहर कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा कि 6 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे सुशीला देवी अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान बंदी रक्षक दीपक और रामू दुकान पर आए और परचून का सामान खरीदा। रुपये मांगने पर वह गालीगलौज करने लगे। उसी समय उसके पड़ोसी देवेंद्र सिंह और उसकी पुत्री वहां से गुजर रहे थे। इन लोगों ने बंदी रक्षक को विवाद न करने के लिए कहा तो नाराज होकर बंदी रक्षकों ने उनके साथ भी गालीगलौज किया। बंदी रक्षकों के साथी पवन त्रिवेदी और रवि बाजपेई भी आ गए। इन लोगों ने देवेंद्र सिंह और उसकी पुत्री को मारापीटा। बीचबचाव करने पर सुशीला देवी को भी पीटने लगे। भीड़ एकत्र होने पर सभी लोग भाग गए। दीपक अग्निहोत्री और रामू त्रिवेदी जिला कारागार में बंदी रक्षक हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें