फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक साथियों के साथ ससुराल में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रेम-प्रसंग के बाद लड़की से कोर्ट मैरिज करने वाला युवक ससुराल में अपने साथियों के साथ घुस गया। ससुराल में विवाद होने पर सास ने छोटी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। वहीं सास का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक करीब नौ माह पहले पड़ोस के गांव से लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। बालिग होने के चलते कोर्ट ने प्रेमी के हक में फैसला सुनाया था। दो दिन पहले प्रेमी अपने एक रिश्तेदार के साथ अपनी ससुराल में घुस गया। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। लड़की की मां ने रात में ही थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमी और उसके रिश्तेदार को पकड़कर थाने ले आई थी। महिला ने रात में ही प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

महिला ने छोटी बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को थाने के बाहर मौजूद महिला ने बताया कि तहरीर के बावजूद पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। महिला का कहना था कि पुलिस समझौते का दबाव डाल रही है। थाने में बंद प्रेमी ने बताया कि उसने महिला की बड़ी बेटी के साथ कोर्ट मैरिज की है। शनिवार रात वह किसी काम से अपनी ससुराल गया था, जहां विवाद हो गया। इस संबंध में एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें