फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में 65 भेड़ें मरीं

Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मरी पड़ीं भेड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला चिलांका में सोमवार रात संदिग्ध हालात में 65 भेड़ों की मौत हो गई। लेखपाल ने भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशुचिकित्सक डॉ. रमेश चंद्रा को मौके पर बुलाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भेड़ों की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


मोहल्ला चिलांका निवासी विवेक पुत्र नंदकिशोर भेड़ पालने का कार्य करता है। उसके पास 98 भेड़ें थीं। विवेक के मुताबिक सोमवार रात 8 बजे उसने अपनी सभी भेड़ें बाड़े में बंद कर दीं। मंगलवार सुबह जब वह बाड़े में आया तो उसे 65 भेड़ें  मरी मिलीं। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी।

सूचना पर कसबा चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह व लेखपाल उदय सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। अगर घटना दैवी आपदा की श्रेणी में आएगी तो पीड़ित को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें