कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदर अगु में शादी समारोह में गए छह रिश्तेदारों की जहरीली चाय पीने से हालत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव सिकंदरपुर अगु निवासी दिनेश की बेटी की शादी 8 फरवरी को थी। शादी में आसपास गांव रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। शादी के बाद रविवार को जब कुछ रुके हुए रिश्तेदार घर जाने के लिए तैयार हुए तो उनके लिए चाय बनाई गई।
चाय के लिए रखे दूध किसी तरह छिपकली गिर गई। उसी दूध से चाय बन गयी। चाय पीने वाले रिश्तेदारों की हालत बिगड़ गई।
बदहवासी हालत में कायमगंज क्षेत्र के गांव इजौर निवासी संजय(32) पुत्र नरेश कुमार उनकी पुत्री दीक्षा (15) पुत्र संजय, अंकुल (12) पत्नी मिथलेश (30) गांव बहलोलपुर निवासी प्रवीण(12) पुत्र ब्रह्ममानंद, नेहा (18)पुत्री दिनेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रिश्तेदारों की जहरीली चाय से हालत बिगड़ी
शादी समारोह में गए थे रिश्तेदार