फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी कर्मचारी को कार सवार बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध डेयरी पर काम कर रहे कर्मचारी को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर के पास बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश कायमगंज की ओर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित शमसाबाद थाने गया तो उसे मऊदरवाजा थाने भेज दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


शमसाबाद थाना क्षेत्र के चौखंडा निवासी राहुल कुमार पुत्र श्याम मोहन जनपद कन्नौज के छिबरामऊ स्थित दूध डेयरी के चिलर प्लांट में नौकरी करते हैं।

राहुल कुमार के अनुसार 20 मार्च की शाम वह घर जाने के लिए बघार नाला पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। एक कार पर सवार दो-तीन लोगों ने उससे शमसाबाद जाने का रास्ता पूछा।

राहुल ने शमसाबाद का रास्ता बताते हुए कहा कि वह भी वहीं जा रहा है। इस पर कार सवारों ने उसे बैठा लिया। हथियापुर के पास कार सवार बदमाशों ने राहुल को उतार दिया और झोला छीनकर कायमगंज की ओर भाग गए।
विज्ञापन


राहुल कुमार ने शमसाबाद थाने में जाकर सूचना दी। पुलिस ने उसे मऊदरवाजा थाने भेज दिया। राहुल कुमार ने बताया कि बैग में 2600 रुपये, जरूरी कागजात और कपड़े रखे थे।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ मऊदरवाजा डॉ. विनय प्रकाश रॉय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


दूध डेयरी कर्मचारी को कार सवार बदमाशों ने लूटा
युवक होली पर लौट रहा था घर, रास्ता पूछकर बैठाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें