फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली लाईसेंस पर चलती मिली कोल्ड ड्रिक की फ्रैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से सटे गांव दत्तूनगला में खाद्य सुरक्षा टीम ने कोल्ड ड्रिंक की अवैध फैक्टरी चलते पकड़ी। टीम ने भारी तादाद में एक्सपायर पेय पदार्थ नष्ट कराया। साथ ही नमूना लिया। संचालक टीम को लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन



बुधवार को जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, फूड इंस्पेक्टर, बिजेंद्र सिंह, एसके वर्मा व मंडी चौकी प्रभारी श्वेता शर्मा के साथ ब्लाक कार्यालय के निकट गांव दत्तूनगला के साबिर के घर में छापा मारा।


वहां अवैध रूप से कोल्ड ड्रिंक की फैक्टरी चलती मिली। करीब 50 लीटर पेय पदार्थ पैकिंग किया हुआ था जो एक्पायर हो चुका था। इसे नष्ट किया गया। इसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये थी। पेय पदार्थ की यहां प्लास्टिक के रैपर पर फ्रूजी फन मैंगो के नाम से पैकिंग की जाती थी।
विज्ञापन



फैक्टरी में पानी की गुणवत्ता जांचने का यंत्र भी नहीं था। टीम ने पेय पदार्थ का नमूना लिया। इसकी जांच होगी कि इसमें चीनी का उपयोग है या फिर सैकरीन का। एसएस इंटर प्राइजेज के संचालक साबिर फैक्टरी संचालन का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।


इसके बाद टीम ने तहसील रोड स्थित मानू चाट भंडार से चटनी का नमूना लिया। टीम ने इसके बाद फतेेहगढ़ में लवी इंटर प्राइजेज गोला कोहना से भी एक कोल्ड ड्रिंक का नमूना लिया।
विज्ञापन



गांव दत्तूनगला में चलती मिली कोल्ड ड्रिंक की अवैध फैक्टरी

खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, भारी तादाद में खराब पेय पदार्थ नष्ट किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें