फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तयशुदा सामान न मिलने पर शादी से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में तयशुदा दहेज न देने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। कन्या पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने वर पक्ष के रिश्तेदार को पकड़ लिया। इसके बाद वर पक्ष ने शादी की हामी भरते हुए समझौता कर लिया।
विज्ञापन


करनपुर गांव निवासी ग्रामीण ने बेटी की शादी इटावा जिला थाना जसवंतनगर क्षेत्र के महलई गांव निवासी ग्रामीण के बेटे से तय की थी। बताते हैं कि तीन लाख रुपये की शादी कन्या पक्ष ने तय की। 16 अप्रैल की शादी की तिथि तय की गई। बीते दिन वर पक्ष ने यह कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर कन्या पक्ष की ओर से थाने में शिकायती पत्र दे दिया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वर पक्ष के एक रिश्तेदार को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर शुक्रवार को वर पक्ष थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने कन्या पक्ष को भी थाने में बुला लिया।

थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक वार्ता चली। वर पक्ष का कहना था कि कन्या पक्ष ने शादी तीन लाख रुपये में तय की थी। अब वह तयशुदा शादी करने से मना कर रहे हैं। हालांकि आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि कन्या पक्ष ने शादी तोड़े जाने की शिकायत की थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें