फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन गायब होने के मामले में कैशियर से की गई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली बिल के जमा हुए सरकारी धन से 4.10 लाख रुपये गायब होने के मामले में नीबकरोरी उपखंड कार्यालय के कैशियर से पुलिस ने पूछताछ की। कैशियर के साथ लगे कर्मचारियों से भी जानकारी ली गई है, लेकिन गायब हुए धन का कोई सुराग नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन


नीबकरोरी उपखंड कार्यालय से भोलेपुर खंड कार्यालय में जमा करने को सरकारी कैश लाते समय जहानगंज थाना क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के पास गाड़ी रुकने पर गायब हो गया था। इस मामले की तहरीर मिलने के बाद जहानगंज एसओ संजीव कुमार राठौर ने पूछताछ करनी शुरू कर दी है। जिस गाड़ी से कैश लाया गया था। उस गाड़ी का चालक पुलिस हिरासत में है।

रविवार को एसओ ने मोहम्मदाबाद उपखंड कार्यालय के कैशियर (टीजीटू) जगपाल व उसके साथ कैश पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। अवर अभियंता सतेंद्र कुमार से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एसओ ने बताया कि कैश का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें