फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के इनाम का झांसा देकर 25 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ढाई लाख रुपये के इनाम का झांसा देकर ग्रामीण से 25550 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रुपये खाते में जमा कराने के लिए फोन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने कंपिल थानाध्यक्ष को जांच कर घटना की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भौरूआ निवासी राजेश कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके मोबाइल नंबर पर 20 अक्तूबर 2018 को दो नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम जगदीश कुमार बताया। उसने जौनपुर से काल करने की जानकारी दी। कहा कि ढाई लाख रुपये इनाम निकला है। इसको पाने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। उसके कहने पर उसका मोबाइल नंबर साढ़े तीन सौ रुपये से रिचार्ज करा दिया। 22 अक्तूबर को फिर फोन आया और उसने एक खाता नंबर दिया। उसमें 8200 रुपये डालने को कहा। उसके कहने पर बताए गए खाते में रुपये जमा करा दिए।

24 अक्तूबर को फिर से फोन आया और कहा कि जीएसटी के लिए 17000 रुपये बताए गए खाते में जमा कर दो। जो खाता नंबर दिया था। वह पंजाब नेशनल बैंक का था। उस खाते धारक का नाम पूर्ति कुमारी निकला। उसके खाते में 17 हजार रुपये जमा कर दिए। दो दिन बाद दूसरे नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद का नाम सुमित राठौर बताया। उसने पूर्ति कुमारी के खाते में 24 हजार रुपये और डलवाने को कहा। इसके बाद ढाई लाख रुपये उसके खाते में भेजे जाएंगे। यह सुनकर वह हैरान रह गया। तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया। इस तरह पीड़ित ने 25550 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने फोन करने वाले और खाता धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने कंपिल थानाध्यक्ष को जांच कर रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें