फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से 1.50 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के लिंजीगंज बाजार में परचून की दुकान से चोर 50 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वे दीवार से चढ़कर जीने से अंदर पहुंचे थे। दुकानदार ने तहरीर शहर कोतवाली में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

शहर कोतवाली के मोहल्ला कुचिया निवासी ज्ञानचंद्र मिश्रा की लिंजीगंज बाजार में परचून की दुकान है। इसके पीछे खाली जगह पड़ी हुई है और दुकान में एक मुख्य शटर लगा है और छत से नीचे आने के लिए जीने में शटर लगा हुआ है। रविवार रात करीब 9 बजे ज्ञानचंद्र दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह दुकान पर आए और शटर खोला तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छत से दुकान में आने वाले जीने के शटर का ताला टूटा पड़ा था और शटर खुला था। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। दुकानदार ने बताया कि 50 हजार रुपये नगद और लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी गया है। चोरी गए सामान की अभी सूची नहीं बनाई है। सूची बना कर कोतवाली में दी जाएगी। शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें