फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज(फर्रुखाबाद)। थानांतर्गत बिढ़ैल गांव में विवाहिता का शव गुरुवार को फंदे से लटका मिला। सूचना पर कन्नौज से मायके वाले पहुंचे, उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति और अन्य लोग फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया।

जिला कन्नौज थाना इंदरगढ़ के सइयापुर गांव निवासी अशोक कुमार ने भतीजी मोहिनी (25) पुत्री स्वर्गीय राकेश की शादी जहानगंज थाना के बिढ़ैल गांव निवासी अमित कुमार के साथ 14 मई 2014 को की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले बाइक और सोने की चेन मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गुरुवार को मोहिनी का शव दीवार से लगी लकड़ी की सीढ़ी से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारा। घटना के बाद घर से पति और अन्य लोग फरार हो गए। मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए।

सीओ अखिलेश राय ने जांचपड़ताल की। मृतका के चाचा ने पति अमित, ससुर अनंतराम, ननद संध्या, देवर अरुण के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया। अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें