फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता का शव गुरुवार को फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर ससुराल वालों और मायके वालाें में विवाद भी हुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी।

मेरापुर थाना के इमादपुर केसर नगला कोठी गांव निवासी प्रीती (20) पुत्री स्वर्गीय नवाब सिंह की शादी नवाबगंज थाना के नगला विनायक गांव निवासी वैभव उर्फ जैकी के साथ चार महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल वालों ने दहेज में बाइक, जंजीर और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले प्रीती ने मां विजयश्री को फोन कर प्रताड़ना के बारे में बताया। मां और परिवार के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को प्रीती का शव कुंडे के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी रजनीश चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतका की मां ने बताया कि वह लोग घर पर पहुंचे तो उन लोगों के साथ आरोपी गालीगलौज कर मारपीट करने में आमादा हो गए। मां ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें