फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कई गांवों में की छापेमारी, हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर कटरी में दरोगा से खनन माफिया की मारपीट के बाद सोमवार को पुलिस ने फोर्स के साथ कई गांवों में छापेमारी कर आरोपी की तलाश की। पुलिस के हाथ खाली रहे।

कायमगंज कंपिल थाना क्षेत्र की सीमा पर गंगा कटरी के गांव नसरुल्लापुर में रविवार को दरोगा रवींद्र सिंह और सिपाही उपदेश सिंह गए थे। वहां पर खेत में अवैध खनन कर रहे थे। पुलिस को देखकर तीन-चार लोग अपने ट्रैक्टर लेकर भाग गए। दरोगा ने दो ट्रैक्टर पकड़ लिए। वह एक ट्रैक्टर पर बैठ कर आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, सिपाही उपदेश पीछे बाइक से आ रहा था। इसी दौरान गांव के पास की ही पुलिया पर बालू माफिया ने ट्रैक्टर रोक कर दरोगा से मारपीट कर दी थी। एक आरोपी ने पिस्टल भी छीन ली थी। गांव वालों के पहुंचने से पहले ही वे लोग ट्रैक्टर लेकर भाग गए और पिस्टल फेंक दी। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने नसरुल्लापुर, धर्मपुर, अजीजपुर, राईपुर चिनघटपुर और नाराइनपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि दरोगा ने घटना की कोई जानकारी नहीं दी है। शनिवार की शाम को जरूर तहसीलदार के साथ दरोगा को भेजा था। इसके बाद दरोगा को नहीं भेजा गया था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें