फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करते कांवरिया की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल क्षेत्र के अटैनाघाट गंगा तट पर कांवर भरने पहुंचे जनपद मैनपुरी के युवक की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंचे परिजन शव वापस गांव लेकर चले गए। पुलिस ने घटनास्थल बदायूं का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना ओछा क्षेत्र के मोती नगला गांव निवासी सुभाषचंद्र यादव पुत्र पूरन सिंह (23) शुक्रवार सुबह गांव वालों के साथ कंपिल के अटैना घाट स्थित गंगातट पर कांवर भरने पहुंचा। वह साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था तभी अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा, इस पर वह जोर से चिल्लाया।

साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन अधिक गहराई में जाने से वह डूब गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर आसपास गांव के एक दर्जन गोताखोर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पूरन को गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे कायमगंज-कंपिल मार्ग पर स्थित सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी डा. पीएस विमल ने गंभीर हालत में उसे कायमगंज सीएचसी रेफर कर दिया। वहां डा. शिव प्रकाश ने पूरन को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन सीएचसी पहुंचे और शव लेकर गांव चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि अटैना का पुल जनपद बदायूं में है। घटनास्थल गैर जनपद का है। इससे घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


गंगा स्नान के दौरान डूबने से कांवरिया की मौत

पुलिस ने पुल बदायूं जिले में बताकर टाला मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें