फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। होसा गांव में सोमवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। चोर रुपये, जेवर समेत करीब दो लाख का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर किसान की पत्नी ने सुबह थाने में तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के नहर होसा निवासी ओम प्रकाश शर्मा खेती करते हैं। सोमवार को वह रिश्तेदारी में गए थे। घर में पत्नी ओमवती और बच्चे थे। शाम को खाना खाने के बाद ओमवती बच्चों के साथ छत पर सोने के लिए चली गई थी। देर रात दीवार फांदकर चोर घर में घुस आए। कमरों और अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर चोर जेवर-नगदी समेट ले गए। सुबह ओमवती सोकर उठी तो सामान बिखरा देखा। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। ओमवती ने बताया कि चोर 30 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवर और बर्तन ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हलका दरोगा का कहना था कि वह कोर्ट में पेशी पर हैं, लौटने पर मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ रजनीश चौहान का कहना है कि मुझे चोरी की वारदात की जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



किसान के घर दो लाख की चोरी
रिश्तेदारी में गया था किसान, घर में पत्नी व बच्चे थे
तहरीर देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें