फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त एसडीएम के कमरे से चोरों ने डेढ़ लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित भाजपा नेता के नारायण आश्रम गेस्ट हाउस में रह रहे अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ब्रजकिशोर दुबे के कमरे से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। जानकारी मिलने पर डॉग स्क्वॉड, स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची। अभी तहरीर नहीं दी गई है। इनके पास कंपिल ईओ का चार्ज है।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल का पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम के पास नारायण आश्रम है। करीब छह माह से अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ब्रजकिशोर दुबे आश्रम में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रह रहे हैं। मंगलवार को वे कमरे में ताला डालकर किसी काम से चले गए। उनके मुताबिक रात करीब 12.30 बजे वह आश्रम पहुंचे तो कमरा खुला था। अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी अटैची बेड के नीचे पड़ी थी। चौकीदार सर्वेश दुबे को बुलाकर जानकारी की तो उसने किसी प्रकार की जानकारी से इनकार कर दिया।

बुधवार को ब्रजकिशोर दुबे ने एसपी संतोष मिश्र को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिसफोर्स ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने चौकीदार से भी पूछताछ की। एएसडीएम ब्रजकिशोर दुबे ने बताया कि अटैची में लगभग डेढ़ लाख रुपये रखे थे, जो गायब हैं। कमरे का ताला खुला था। प्रभारी कोतवाल तेजबहादुर ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें