फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में 13 घायल

Wed, 15 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लड़ाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजेपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाआें में दंपति समेत 13 लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का निवासी सुमन के पति अशोक दिल्ली में नौकरी करते हैं। सुमन का ससुर से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर सुमन के साथ मारपीट कर दी गई। सुमन ने ससुर नेत्रराम, सास मालती देवी और देवर कमलेश के खिलाफ मामले की सूचना दर्ज कराई।

एक अन्य घटना में गांव भाऊपुर चौरासी निवासी शौहर अली की दीवार को पड़ोसी निसात अली ने गिरा दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी होने पर निसात अली ने शौहर अली को मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने निसात अली, सादिक अली के खिलाफ सूचना दर्ज की।

वहीं, इसी थाने के गांव भुड्डन की मढ़ैया चाचूपुर निवासी मुनेश्वर सिंह की पास के ही करन सिंह से रंजिश चल रही है।

इसी रंजिश को लेकर हमलावरों ने सोमवार की रात घर में घुस कर मुनेश्वर सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।

आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने करन सिंह, बिट्टू, मुन्ना, बाबा के खिलाफ मामले की सूचना दर्ज कराई।

एक अन्य घटना में गांव कनकापुर निवासी लंकुश का पड़ोसी रमेश से रास्ता निकासी को लेकर विवाद हो गए।

कहासुनी होने पर हमलावरों ने लंकुश के साथ मारपीट कर दी। बचाने आई पत्नी मीरा देवी, बेटी सुहागा और पंजू देवी को भी पीट दिया गया।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। उधर, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलवाजनगर निवासी बबलू ने अपने छोटे भाई अनूप पर मारपीट का आरोप लगाया।

घायल ने बताया कि उसका छोटा भाई उसे व उसकी पत्नी धनदेवी को घर से निकालना चाहता है। सोमवार को इसी बात पर उसने हंसिया मारकर उसे घायल कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनूप के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी प्रेमनारायण ने अपने दामाद अभिलाख निवासी ज्योनी, सुनील, सुभाष व आरती पर मारपीट का आरोप लगाया।

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पुत्री सोनी की विदा कराने आया था। हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली।

दूसरे पक्ष के अभिलाख ने भी मेरापुर के रामपुर निवासी प्रेमनारायण, सोनी, पेशकार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी शिवरतन के घर से कुछ दिन पहले जेवर चोरी हो गए थे।

जानकारी पर पता चला कि उसके भाई संतोष सिंह के परिजनों ने जेवर चोरी किए हैं। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

इस घटना में संतोष सिंह की पुत्रवधू सपना और बेटी अर्चना घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष सिंह और शिवरतन का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली पुलिस ने अरविंद कुमार निवासी निसाई को वारंट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें