फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में एक रात में दो चालकों से हुई लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में दो वाहन चालकों को लूट लिया गया। एक चालक से घर में घुस कर अभद्रता कर रुपये व मोबाइल लूटा गया। वहीं फर्रुखाबाद से आ रहे एक डीसीएम चालक को कसबे के मुख्य चौराहे पर दो लोगों ने नशे की हालत में लूट लिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी दुर्गेश शाहू ग्राम प्रधान पिंटू यादव की कार चलाता है। आरोप है कि शनिवार देर रात पड़ोसी गांव बैराम नगर निवासी दो भाई सहित सात लोग उसके घर में घुस आए। वह दुर्गेश की पत्नी से अभद्रता करने लगे। कहा कि अब दुर्गेश पिंटू यादव की कार न चलाए। तब तक दुर्गेश भी कमरे से बाहर आ गया। दुर्गेश के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी और उससे दस हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद वह लोग उसे कार में डाल कर ले जाने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसी निकल आए तो वह लोग उसे छोड़ कर भाग गए। उसने लूट व अपहरण का प्रयास किए जाने के आरोप में तहरीर दी है।

दूसरी ओर फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मुकेश जाटव डीसीएम चालाक है। वह शनिवार रात में डीसीएम लेकर फर्रुखाबाद से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर मोहम्मदाबाद चौराहे पर किसी काम से रुका। तभी रोहिला गांव निवासी दो युवकों ने नशे की हालत में उससे मारपीट कर करीब साढ़े सात सौ रुपये लूट लिए। इसी दौरान किसी ने फोन से थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें