नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। कसबा चौराहा के पास कुर्सी डाल कर वाहनों की चेकिंग करा रहे दरोगा से एक शराबी ने अभद्रता कर दी। शराबी दरोगा से कुर्सी से उठने को कहने लगा। मना करने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ लिया और थाने भेज दिया। देर शाम तक शराबी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा विक्रम सिंह बुधवार शाम करीब पांच बजे चौराहे के पास वाहन चेकिंग करा रहे थे। वह कुर्सी पर डाल कर बैठे थे। पुलिस कर्मी वाहनों को चेक कर रहे थे। तभी एक शराबी वहां आया और उसने दरोगा से कहा कि कुर्सी से खड़े हो जाओ और कुर्सी खींचने लगा। दरोगा ने उसको हाथ पकड़ कर हटा दिया। इससे शराबी ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने शराबी को पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। देर शाम तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।