फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वर्ग सिधारे ग्रामीण को पुलिस ने कर दिया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। वाह री पुलिस, मृत ग्रामीण को भी नहीं बक्शा, नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर उसको भी पाबंद कर दिया। 15 वर्षों से बाहर रह रहे युवक पर भी कार्रवाई कर दी। पुलिस ने कुल 410 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों व शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक कस्बा व नौ गांव के 410 लोगों को धारा 107/116 में पाबंद किया है। इसमें गौसपुर के 14, नगला दाऊद ग्राम पंचायत के 19, महरुपुर राबी के 38, राजेपुर सरायमेदा के 20, शेखपुर के 10, निनौरा के 19, ककरैया के 20, हुसैनगंज के 10, भटपुरा के 90 व कस्बा के 170 लोग शामिल हैं।
भटपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, दीपक व मोहित के विरुद्ध भी पुलिस ने 107/116 की कार्रवाई की है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र की अगस्त 2021 में मौत हो चुकी है। दीपक 15 वर्षों से परिवार सहित दिल्ली में रहकर काम करता है। मोहित स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी हैं और दूसरे जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमृतपुर रविंद्रनाथ राय ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें