फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर किशोरी को बदनीयती से दबोचा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात युवक अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुस गया। युवक ने घर में मौजूद किशोरी को बदनीयती से दबोच लिया। चीखपुकार पर परिजन पहुंचे तो युवक धमकी देकर भाग गया। पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर 15 वर्षीय किशोरी के पिता अलाव ताप रहे थे। गांव का एक युवक आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। उन्होंने गरीबी का हवाला देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद वह युवक अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर में घुस गया। किशोरी की मां पानी भरने गई थी।
युवक ने उसे घर में अकेला पाकर 500 रुपये का लालच दिया और बदनीयती से दबोच लिया। किशोरी के चीखने पर परिजन व पड़ोस के अन्य लोग आ गए। बाद में वह धमकी देता हुआ घर से भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी नवल के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें